मुज़फ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एमआई2सी कंपनी द्वारा डोर टू डोर का कार्य जारी है, इसके बावजूद भी वार्डो में कई लोग खुले में या खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा डालते है, जिसमे गर्मी के कारण आग लग जाती है। नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते आज वार्ड में रोको टोको अभियान चलाया गया।
वार्ड 43 में टीम के द्वारा खाली पड़े प्लॉट की बाउंड्री 15 दिन में बनाए जाने हेतु अभियान चलाकर संबंधी प्लॉट के मालिक को अनुरोध किया। मौके पर वार्ड सभासद पति शाहिद आलम, सरदार बलजीत सिंह, सुपरवाइजर रॉबिंस, मोहित कुमार, नीरज, विनय त्यागी, सोनू कुमार, सागर एवम वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 16


