मुजफ्फरनगर। जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी युगल ने खाया जहर । प्रेमी युगल भौराकलां थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेमी युगल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के कसबा सिसौली की अनुसूचित जाति की निशा का प्रेम प्रसंग नजदीक के गांव भौरा खुर्द निवासी मोनू उर्फ विपिन कश्यप के साथ चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर से चले गए। करौदा महाजन गांव के ईंट भट्टे के पास दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई है।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि है कि आज दिनांक 07.05.2024 को कुमारी निशा पुत्री प्रमोद निवासी सिसोली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 22 वर्ष, जाति हरिजन) व विपिन उर्फ मोनू पुत्र राज सिंह निवासी भौराखुर्द थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर(उम्र लगभग 22 वर्ष, जाति कश्यप) अपने घर से लगभग 9 बजे भागे थे तथा रास्ते में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों थानाक्षेत्र फुगाना के करौदा महाजन ग्राम के पास बैठ गये तथा उक्त युवक द्वारा अपनी माता को फोन करके बताया कि उन्होनें जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। युवक के परिजन द्वारा 11.30 बजे डॉयल- 112 पर कॉल कर सूचना दी गयी जिसपर 112 व थाना फुगाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा बिना देर किये उक्त युवक व युवती को उपचार हेतु शामली स्थित अस्पताल में ले जाया गया (चूंकि शामली, फुगाना से नजदीक पडता है)। उपचार के दौरान युवक व युवती की दुखद मृत्यु हो गयी है। वर्तमान में दोनों के परिजन तथा थाना फुगाना पुलिस मौके पर मौजूद है। थाना फुगाना पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ0 रविशंकर की बाइट-


