श्रीनगर। पुंछ में आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इलाके में फंसे दो आतंकियो में शीर्ष लश्कर कमांडर भी शामिल है।
बताया गया है कि रात साढ़े दस बजे के करीब जब सुरक्षाबलों ने गांव की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया तो एक जगह छिपे आतंकियों को पता चलते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया। जवानों की घेराबंदी तोड़ने के लिए उन पर पहले राइफल ग्रेनेड दागा और उसके बाद उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की 7 सुरक्षाबलों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 15

