मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सैफी कॉलोनी में शादी के माहौल में मामूली विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जमकर ईंट पत्थर चले और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के सर फट गये। घायल लहुलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाए गये। कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं। बताया जाता है कि रहमान की बेटी की शादी के बाद बचा हुआ खाना रिश्तेदार को भिजवाने पर विवाद शुरू हुआ। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और कुछ गम्भीर हालत के चलते रेफर किए गए हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 11


