Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दरोगा की बेटी की हत्या, नहर में कूदा युवक

ऋषिकेश। चीला शक्ति नगर के पास युवती के शव की पहचान दरोगा की पुत्री के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हत्यारे दोस्त ने खुद भी नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पुलिस को एक युवती का शव रायवाला तीन पुलिया के पास मिला था। मृतक युवती की पहचान देहरादून में तैनात दारोगा शिव प्रसाद डबराल की बेटी आरती के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को वह अपने दोस्त के साथ गई थी। उसकी हत्या के बाद चीला शक्ति नहर में कूद गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। युवती मूल रूप से उत्तराखंड के बापूग्राम की रहने वाली थी। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी। आरती रविवार शाम परिजनों को यह कहकर गई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर जा रही है। उसके बाद वह लौटकर नहीं आई। अब पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि युवती की मौत हादसा है या मर्डर।

उसका शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच की, तो जानकारी में आया कि आरती के एक दोस्त ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी है। उसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। युवक का नाम शैलेंद्र भट्ट बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *