Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता रही राधिका खेड़ा ने पार्टी के छत्‍तीसगढ़ और कई शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और अपशब्‍द कहे गए। मैंने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया और पार्टी मुझसे नाराज हो गई। मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा कांग्रेस की सनातन विरोधी हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया तो कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्‍ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने रायपुर में पार्टी दफ्तर में उनके साथ हुई बदसलूकी का हवाला देते हुए कहा कि माता कौशल्या के मायके (छत्तीसगढ़) में बेटी सुरक्षित नहीं है

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *