मुजफ्फरनगर । भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में कन्या भारती की बहनों की शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनु अग्रवाल धर्मपत्नी श्रीमान कपिल देव अग्रवाल (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ) ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
मुख्य अतिथि ने कन्या भारती की अध्यक्षा कु० यशवी, उपाध्यक्षा कु० दीति, मंत्री कु० अंशिका, सहमंत्री कु० कामाक्षी, कोषाध्यक्षा कु० कुमकुम, सह कोषाध्यक्षा कु० माही, मुख्य न्यायाधीश कु० गौरी, न्यायाधीश कु० छवि, सेना पति कु0 अविष्का, उपसेनापति कु० वृन्दा, नेता विपक्ष माही, सदन प्रमुख कु० बुलबुल तथा कन्या भारती की अन्य सदस्य बहनों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि ने छात्राओं को पद दायित्व का बोध कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कन्या भारती संयोजिका श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी कौशिक ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालयों में छात्रों में नेतृत्व व सहयोग की भावना का विकास करने हेतु छात्र संसद का गठन किया जाता है। बालिका विद्यालय में इसे कन्या भारती के नाम से जाना जाता है। विद्यालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता जी, प्रबन्धक प्रमोद कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार बंसल, समिति के सदस्य जयप्रकाश मुख्य गर्ग, ललित माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने अतिथि को शॉल, बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में सभी चुनकर आयी हुई कन्या भारती की बहनो को अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से पूर्ण करने को कहा । इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


