लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए कल मतदान होगा। यूपी की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं आंवला और बरेली में कल चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। 2019 के चुनाव में इनमें 8 बीजेपी और दो सपा ने जीती थी। संभल और मैनपुरी को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने ताकत झोंकी। सपा के गढ़ में दोनों गठबंधन की परीक्षा होगी।
Author: Taja Report
Post Views: 24

