मुजफ्फरनगर । रविवार को सर्विसेज़ क्लब प्रांगण में स्थित स्विमिंग पूल का इस सत्र का उद्घाटन गजेन्द्र कुमार (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) द्वारा किया गया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा क्लब की गतिविधियों को देखा गया तथा सदस्यों के लिये बैडमिंटन, स्विमिंग पूल, जिम, कार्ड्स, स्क्वैश, बिलियर्ड्स, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस आदि की व्यवस्थाओं को देखते हुये प्रशंसा की गयी। वर्तमान समय में सरकार द्वारा खेलो के लिए काफी प्रोत्साहन किया जा रहा है। क्लब की गतिविधियों से बच्चों को एक समुचित माहौल प्राप्त होगा।
क्लब के उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने इस अवसर पर आंगतुक सभी अधिकारीयों, सदस्यों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों का स्वागत किया और अपनी आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि क्लब में शीघ्र ही इसी माह में जूम्बा व बैडमिंटन की कोचिंग शुरू करायी जानी है। एम. चौधरी के अथक प्रयासो व सहयोग से स्विमिंग पूल एक सप्ताह से भी कम समय में तैयार कराया गया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव पंकज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश गोयल (एड़०), अनिल आनन्द (एड़०), देवेन्द्र कुमार गर्ग, परमेन्द्र कुमार, अमित अरोरा, मनोज बाठला, कुश पुरी, विजय वर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक सरीन, शिशिर संगल, राहुल महेश्वरी, विदित त्यागी, शोभित चौधरी, गणेश चन्द गुप्ता (आई.टी.ओ.) एवम् अन्य सम्मानीत सदस्य मौजूद थे।


