Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पति पत्नी के बीच हुआ विवाद, दोनों गम्भीर रूप से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर । सुबह सवेरा हुए पति-पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी के बाद भयानक मारपीट का रूप ले लिया। आपस में हुई मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर भोपा क्षेत्र के चर्चित सीकरी में रविवार की सुबह बस स्टैंड के पास साजिद अंसारी व उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ । जिसमें दोनों के बीच मारपीट शुरू कर दी। घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए । सुबह सवेरा चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पति साजिद यह बात कह कर लेकर अंदर कमरे में गया कि कोई जरूरी बात करनी है। जिस पर साजिद ने पत्नी को चारपाई पर धक्का देकर पति ने धारदार हथियार से उसका गले पर वार कर दिया । जिसमें उसकी पत्नी खुशनुमा गंभीर रूप से घायल हो गई साजिद ने अपने ऊपर भी वार किया । जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को भोपा के समुदाय एक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां गंभीर हालत में देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *