मुजफ्फरनगर । जिले की सीमा पर लगने वाले तीनों टोल प्लाजा के टोल कर्मियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। टोल कर्मी आने जाने वालों से बदतमीजी से व्यवहार करने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम देते हैं।
मुजफ्फरनगर के शामली रोड पर पिन्ना जागाहेड़ी टोल पर, सहारनपुर रोड स्थित रोहाना टोल प्लाजा, हरिद्वार रोड स्थित छपार टोल प्लाजा पर आए दिन टोल कर्मी टोल से निकलने वाले कार चालकों के साथ मारपीट के साथ-साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। गत रात्रि शामली रोड पर स्थित गांव पिन्ना के जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर कार सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की। माहौल को बिगड़ता देख दोनों में लाठी डंडों से वार होने लगा। इस तरह का आतंक जिले की सीमा पर लगने वाले तीनों टोल प्लाजा पर देखा जा सकता है।
Author: Taja Report
Post Views: 13


