Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फिर आंधी और बारिश के संकेत दे रहा मौसम

नयी दिल्ली। राजस्थान ‘ पंजाब ‘ हरियाणा ‘ पश्चिम उत्तर प्रदेश ‘ दिल्ली ‘का  मौसम बदल रहा है। कई राज्य में अब आंधी और बारिश की संभावना है।

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाडों पर पंहुच चुका है। आज से पहाड़ों पर बारिश शुरू हो जाएगी ‘ जो अगले चार या पाँच दिनों तक रुक – रुक कर जारी रहेंगी ‘तथा ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य भागों पर है जिसका असर ‘पंजाब हरियाणा ‘और राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक बादलों के रूप में दिखाई दे रहा है। पंजाब ‘हरियाणा और राजस्थान पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी 7 मई तक गरज चमक व हल्की-फुल्की बौछारें के साथ धूल भरी आंधी देखी जा सकती है। कुछ इलाके ऐसे भी होगा जहां पर थोड़ी बहुत देर के लिए तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। इससे ज्यादा ताकतवर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस . जल्द भारत के पहाड़ी राज्यों में उपस्थित होगा। 11 या 12 मई से हमें बारिश की गतिविधियां दिखाई दे रही है कई राज्यों में एक बार फिर से  बारिश के आसार हैं। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां पूर्वी राज्यों को प्रभावित करेगी। पूर्वी राज्य में भारी बारिश की संभावना हमें दिखाई दे रही है। अगले तीन या चार दिनों तक यह हालात बने रहेंगे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *