देहरादून । शनिवार सुबह करीब पांच बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी । घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 19

