Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर होमगार्ड की बहाली के लिए माँगे डेढ़ लाख, आरोपी बाबु गिरफ्तार

सहारनपुर । एंटी करप्शन टीम ने होमगार्ड विभाग में तैनात बाबू को डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया 

एंटी करप्शन टीम को मिली बड़ी सफलता। टीम ने होमगार्ड विभाग में तैनात बाबू दिनेश कुमार को रंगे हाथों करीब डेढ़ लाख रुपयों की रिश्वत लेते पकड़ा। बर्खास्त होमगार्ड अनिल कुमार वर्तमान में स्वयंसेवक के पद पर तैनात मुजफ्फरनगर को बहाल करने के लिए मांग रहा था डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत! पीड़ित होम गार्ड अनिल कुमार ने बताया कि यह मामला 2020 से चल रहा है मुझे गलत तरीके से ड्यूटी से गैर मौजूद दिखाते हुए कार्रवाई की गई थी .

उसके बाद मैंने आरटीआई भी लगाई थी और आरटीआई के संबंध में एक जुर्माना भी सूचना अधिकारी पर लगाया गया था. इन्हीं सब बातों से नाराज होकर मुझे ड्यूटी से बहाल करने के एवेज में रिश्वत की मांग की जा रही थी

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से की शिकायत इसके बाद आज रंगे हाथों डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड विभाग के बाबू को धर दबोचा गया है, फिलहाल थाना सदर बाजार में पकड़े गए रिश्वत खोर बाबू से पूछताछ जारी.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *