सहारनपुर। थाने में चालक पद पर तैनात आरक्षी की हार्ट अटैक से मौत पर हड़कंप मच गया ।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस के सिपाही तेजवीर सिंह सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में चालक पद पर तैनात है। यह मूल रूप से मेरठ के निवासी बताए जा रहे हैं ।अचानक बैठे-बैठे सीने में दर्द हुआ जिसके चलते तेजवीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया ।जहां से चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टा के आधार पर हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 15

