Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में घर में शादी की खुशियों के बीच मच गई चीख पुकार

मुजफ्फरनगर । ककरौली इलाके के जटवाड़ा में शादी समारोह के दौरान कमरे की छत गिरने से एक दर्जन व्यक्ति व कई बच्चे मलबे के नीचे दब जाने से कोहराम मच गया।

जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव जटवाड़ा में मुंतियाज़ के बेटे शान मोहम्मद की शादी के अवसर पर घर के कमरे की छत पर अधिक भीड़ हो जाने के कारण छत की सिल्लियां टूट गयी और कमरे की छत भरभराकर गिर गयी। इसके बाद हड़कंप मच गया।आधा दर्जन बच्चों को मलबे से निकाला गया। मलबे के नीचे दबकर घायल हुए शफ़ाक़त व सोनू नामक व्यक्ति को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। ककरौली के अलावा अन्य निकटवर्ती थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस के अनुसार थाना ककरौली पुलिस को ग्राम जटवाड़ा में एक मकान की छत गिरने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर क्षेत्राधिकारी भोपा , थानाध्यक्ष ककरौली मय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया गया । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मुम्तियाज पुत्र अब्दुल निवासी जटवाडा के लड़के के मंढा के कार्यक्रम के दौरान अचानक से घर की छत (मिट्टी की) गिर गयी जिसमें 10-12 रिश्तेदार एवं बच्चे दब गए थे । पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्परतापूर्वक बचाव कार्य करते हुए मलबे में दबे सभी लोगों एवं बच्चों को निकाल लिया गया है जिनमें 1. शफाकत पुत्र मौसम निवासी उपरोक्त व 2. सलाउद्दीन उर्फ सोनू पुत्र गुलशेर निवासी कस्बा व थाना इंचौली मेरठ व उसकी 04 माह की बच्ची घायल हो गए । थाना ककरौली पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया जहाँ से शफाकत उपरोक्त को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है तथा घायल सोनू उपरोक्त व उसकी बच्ची को बाद उपचार अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है । वर्तमान में मौके पर पुलिस बल मौजूद है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *