मुजफ्फरनगर। वर्तमान मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, वैवाहिक एवम धार्मिक आयोजनों के कारण सड़कों पर अधिक आवागमन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं एवम जनहानि कम करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवम जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में डा राजीव कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, मुजफ्फरगर में अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति/ जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री अजय कुमार मिश्र तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री सुशील कुमार मिश्र के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को रिया एवम अन्नू सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई एवम नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई।
जनपद मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा बालक / बालिकाओं के हित मे निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यातायात जागरूकता कार्यक्रम/ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम मे विशेष सहयोग देने के लिए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया का आभार व्यक्त किया गया।

