नई दिल्ली। दिल्ली व एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। हालांकि यह ईमेल खोकी धमकी निकला। जांच में पाया गया है कि ईमेल पता रूसी डोमेन का था। हालांकि, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि ईमेल वास्तव में रूस से आया था या नहीं। धमकी के बाद हडकंप के चलते स्कूलों को खाली करा लिया गया।
धमकियों की खबर फैलने के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के कुछ स्कूलों में बम होने की झूठी कॉल-मेल आए। दिल्ली पुलिस को कहीं भी कुछ भी प्रतिकूल-संदिग्ध नहीं मिला। हमारे सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं। सभी से अनुरोध है कि घबराएं नहीं। अभिभावकों को राहत देने के लिए यदि माता-पिता स्कूल पहुंच गए थे तो छात्रों को स्कूल से जाने की अनुमति दी गई।
तमाम स्कूलों को भेजे ईमेल भेजे में नफरती भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ईमेल में लिखा, ‘हमारे हाथों में जो लोहा है वह हमारे दिलों को गले लगाता है। इंशाअल्लाह, हम इन्हें हवा में उड़ा कर तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तुम्हारे घिनौने शरीरों को चीर देंगे। हम तुम्हारी गर्दन और चेहरे को फाड़ देंगे। अल्लाह की मर्जी हुई तो हम तुम्हें आग की लपटों में डाल देंगे। जिससे तुम्हारा दम घुट जाएगा। काफिरों के लिए जहन्नुम में अलग आग है। काफिरों, इंशाअल्लाह, तुम इसी आग में हमेशा के लिए जल जाओगे।

