Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। मेहनत उसकी लाठी है,

मजबूती उसकी काठी है,

विकास की वो नींव है,

उसका जीवन सीख है।

आज दिनांक 1 मई 2024 को विद्यालय में श्रमिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में भाषण एवं कविता द्वारा श्रमिक दिवस की महत्ता को समझाया गया एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा श्रमिकों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। सभी श्रमिक आनंदित हुए और सभी का आभार व्यक्त किया।

दुनियाभर में 1 मई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन मजदूरों के कार्य के प्रति सम्मान जताया जाता है. साल 1886 में मजदूर दिवस की शुरुआत हुई थी। यह दिन मजदूरों के महत्व, सम्मान, एकता और अधिकारों के समर्थन में मनाया जाता है। मजदूर समाज की आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करते हैं। वे श्रम करके उत्पादन का संचालन करते हैं, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास संभव होता है। श्रमिकों का समाज में योगदान न केवल आर्थिक रूप से है, बल्कि उनके अधिकारों और सामाजिक स्थिति के मामले में भी महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत हुई।

हर साल मजदूर दिवस की एक विशेष थीम निर्धारित होती है। मजदूर दिवस 2023 की थीम ‘सकारात्मक सुरक्षा और हेल्थ कल्चर के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करना। इस वर्ष मजदूर दिवस 2024 का फोकस जलवायु परिवर्तन के बीच कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *