Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भूसा भरने से इंकार पर चलाई गोली से एक बालक घायल

मुजफ्फरनगर । भूसा भरने से इंकार पर चलाई गोली से एक बालक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार आज दिनांक 29.04.2024 को समय करीब 07.45 बजे थाना भौराकला पुलिस को सूचना मिली कि 1. मनीष पुत्र सोनवीर 2. अंकुर पुत्र सोनवीर 3. दीपा पत्नी सोनवीर 4. सोनवीर पुत्र मोहन सिंह निवासीगण खेडी गनी थाना फुगाना अपना भूसा भरवाने के लिए नीटू कश्यप पुत्र नामालूम निवासी मौहम्मदपुर रायसिंह थाना भौराकला मुजफ्फरनगर के पास आये थे, नीटू द्वारा भूसा भरने के लिए मना करने पर अंकुर पक्ष द्वारा तमंचे से गोली मार दी गई । गोली नीटू उपरोक्त के ना लगकर पास में खडे एक 11 वर्षीय बच्चे के कोलर बौन मे लगती हुई निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भौराकलां द्वारा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा सोनवीर उपरोक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । वर्तमान में घायल की स्थिति सामान्य है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *