मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली इलाके के गांव सूजडू में मदरसे में शिक्षक द्वारा सात वर्षीय कक्षा एक के छात्र के साथ मदरसे में ही कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी इसी मदरसे में पढ़कर हाफिज बनकर यहीं पढ़ा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली के सूजडू गांव में मदरसे में एक गरीब परिवार का बेटा(7) कक्षा एक की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वह रोजाना मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाता था लेकिन पिछले दो दिन से वह मदरसे में जाने के समय भयभीत हो जाता था। जब बालक दो दिन से मदरसे में नहीं गया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने बेटे से मदरसे में जाने के लिए कहा तो वह डर गया और उसने मदरसे में जाने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक पूछताछ करने पर बालक ने परिजनों को बुलाया कि मदरसे में ही एक बड़े युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। यह सुन कर परिजनों में रोष फैल गया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


