लखनऊ । लोकसभा के छठवें चरण के लिए आज से नामांकन शुरू होने के बाद यूपी की 16 सीटों पर पर्चे दाखिल करने का काम शुरू हो गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री स्मृति ईरानी ने भी नामांकन दाखिल किया है।
29 अप्रैल से छठवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हो गई। देशभर में दो चरणों मवमें चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब 29 अप्रैल से छठवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हो गई। छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और गैसड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार 29 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (अजा), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (अजा), भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके अलावा बलरामपुर के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई। छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2.69 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 1.42 करोड़ पुरुष व 1.27 करोड़ महिला मतदाता हैं। गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3.62 लाख मतदाता है, जिसमें 1.93 लाख पुरुष व 1.69 लाख महिलाएं हैं।

