Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मेडिकल छात्रा के हत्या के मामले में आरोपी को मिली न्यायिक हिरासत

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल की छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में जनपद औरेया के गांधी नगर अजीतमल निवासी राहुल चौहान की बेटी कृतिका (23) मंसूरपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसका शव गत बृहस्पतिवार शाम में डेडिकेडिट फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक के पास पडा मिला था। सूचना पाकर मंसूरपुर थाने पहुंचे छात्रा के पिता राहुल चौहान व अन्य परिजनों ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी को उसका सहपाठी शाहपुर कस्बा के मोहल्ला सैनियान निवासी कुनाल सैनी बहला फुसला कर अपने साथ कालेज से बाहर ले गया था। साजिश के चलते शाम को सात व आठ बजे के बीच कुनाल ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।
मंसूरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र कुनाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत गर्दन की हड्डी टूटने के साथ ही शरीर पर चोट लगना आया था। शुक्रवार देर रात एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने थाने पहुंच कर आरोपी छात्र से पूछताछ की थी। थाना प्रभारी मंसूरपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र को शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि छात्रा के परिजनों के बयानों और दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार गिरफ्तार का आरोपी का चालान कर दिया गया। अब इस मामले में विवेचना की जाएगी।
तीसरा साथी मेरठ चला गया था वोट डालने
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना वाले दिन छात्रा और आरोपी कुनाल अपने एक अन्य साथी के साथ कालेज के बाहर आए थे। एक साथी बस में बैठ कर मेरठ वोट डालने चला गया था। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *