Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन की नयी टीम का हुआ गठन

चुनाव के दौरान डॉ जगजोत सिंह स्पीकर रहे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन के सौजन्य से विगत रात रेलवे रोड स्थित ट्यूलिप होटल में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से नयी टीम का गठन हुआ जिसमें डॉ अंबुज अरोड़ा – अध्यक्ष, डॉ नितिन गर्ग – उपाध्यक्ष, व डॉ विपुल यादव – कोषाध्यक्ष, डॉ रविन्द्र पाल सिंह – मीडिया इंचार्ज, डॉ वंदना त्यागी – फीमेल कोऑर्डिनेटर बने। डॉ जगजोत सिंह ने डेंचर संबंधित समस्याएं और उनके निवारण के बारे में जानकारी दी जिनहोने सन २०२२ में कोटीवाल डेंटल कॉलेज, मुरादाबाद सेे एमडीएस की डिग्री प्राप्त की। इस कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य दंत चिकित्सक उपस्थित रहे। जिनमे प्रमुख रूप से डॉ विजय कुमार, डॉ प्रतीक त्यागी डॉ शोभित मिश्रा, डॉ अखिल देशवाल, डॉ वैकुंठ अग्रवाल, डॉ अश्विनी पुंडीर, डॉ अनुभव अग्रवाल, डॉ शैरीयार अहमद, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ विजय सैनी, डॉ अंकिता यादव, डॉ प्रियती अरोड़ा, डॉ चित्राप्रिया, डॉ सलोनी अग्रवाल, डॉ पूर्णिमा सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ जगजोत सिंह को नयी टीम ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *