Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में टोलकर्मियों से मारपीट, 100 के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा से फ्री वाहन निकालने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने टोलकर्मियों पर हमला कर कर दिया। जिसपर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई । टोल मैनेजर ने दो बसों व चार पहिया वाहनों में सवार 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र रोहाना चौकी के अंतर्गत स्थित देवबंद रोहाना मार्ग पर टोल प्लाजा स्थित है। गत 24 अप्रैल की शाम टोल प्लाजा पर दो बसे व चार कार आकर रुकी। आरोप है कि इन वाहन चालकों व अन्य लोगों ने बगैर टोल दिए प्लाजा से वाहन निकालने का प्रयास किया । जिसको लेकर टोलकर्मियों और लोगों के बीच कहासुनी हो गयी। आरोप है कि वाहनों में सवार 100 से अधिक लोगो ने टोलकर्मियों से मारपीट करते हुए बिना टोल दिए वाहनों को निकाल लिया। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस संबंध में टोल मैनेजर बिरेन्द्र विक्रम सिह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने दो बसों व चार कारों में सवार 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *