Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तारक मेहता के कलाकार सोढ़ी के अपहरण की गुत्थी उलझी

नई दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ यानी कि गुरुचरण सिंह के लापता होने की पहेली उलझती जा रही है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक CCTV फुटेज के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 365 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। गुरचरण सिंह की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की तफतीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।
50 वर्षीय गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। वह मुंबई जाने के लिए दिल्ली में अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह लापता हैं।गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई है। गुरुचरण सिंह की 22 अप्रैल को 8.30 बजे की फ्लाइट थी। लेकिन वह एयरपोर्ट न जाकर रात करीब 9.14 पर दिल्ली के पालम में नजर आए। 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टर के पिता ने पालम में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन ऑन था, लेकिन बाद में लेकर अब तक स्विच ऑफ है। पुलिस ने जब ट्रांजैक्शन निकलवाए, तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह गुरुचरण सिंह हैं। उनके परिवार वाले, फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *