ज्योतिष के मुताबिक 29 जून को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं. तो वहीं 15 नवंबर को मार्गी यानी सीधी चाल शुरू कर देंगे. शनिदेव जब उल्टी चाल चलते हैं तो 5 राशियां ऐसी हैं जिस पर शनि की वक्री चाल का बुरा असर हो सकता है.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को शनि की वक्री चाल परेशान कर सकती है. इस दौरान नौकरी और कारोबार में कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. निजी जीवन को भी बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा. आपके रिश्तों में खटास आ सकती है और समस्याएं तथा तनाव काफी बढ़ सकता है.
वृषभ राशि:वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आएंगी. नौकरी में अधिकारियों के कोप भाजन का शिकार बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति खराब रहेगी. कारोबार में धन की कमी रहेगी और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं.
तुला राशि :तुला राशि के जीवन में कई तरह की मुसीबत आ सकती है. नौकरी में समस्याएं पैदा हो सकती हैं. समाज में मान सम्मान को ठेस पहुंच सकता है.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.इस दौरान नौकरी या फिर कारोबार में किसी प्रकार के बदलाव से बचना चाहिए . आपके घर परिवार या फिर रिश्तेदारों की ओर से कोई अशुभ सूचना आपको मिल सकती है. जातकों के घर में आर्थिक तंगी की वजह कलह बढ़ सकती है.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक के लिए यह समय विपरीत रहेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है. शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. करियर के मामले में सही निर्णय लेना जरूरी होगा.

