Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने पर कसेगा शिकंजा

मुजफ्फरनगर । स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा वार्डों में एमआई 2सी कंपनी द्वारा कूड़ा गाड़ियां चलाई जा रही है जो घरों से कूड़ा प्राप्त कर रही है उसके बाद भी कई लोग खाली प्लॉट में कूड़ा फेकते है मच्छर मक्खी पनपते है जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है कई बार कूड़े में आग लग जाती है
इसी के अंतर्गत आज वार्ड 51 खालापार एरिया में खाली पड़े प्लॉट की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने पहुंचे सरदार बलजीत सिंह एवम नायक जितेंद्र कुमार द्वारा संबंधित प्लॉट मालिक को बाउंड्री करवाने के लिए दस दिन का समय दिया अन्यथा चालान की कार्यवाही के बारे में बताया एवम प्लॉट को गाड़ी भेज कर जल्दी खाली करवा दिया जायेगा उपरांत कोई भी वहां कूड़ा न फेके इसके लिए आज पास के नागरिकों से अनुरोध किया है नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करने की सहमति जताई गई है।
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा वार्डों में डोर टू डोर कार्य देख रहे सरदार बलजीत सिंह द्वारा बताया की समस्त वार्डो में अभियान चला कर प्लॉट की बाउंड्री करवाई जायेगी ताकि उसमे किसी भी प्रकार का कूड़ा न फेका जा सके इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवम ईओ द्वारा आदेश दिए गए है।
कार्यवाही करने पहुंची टीम में नायक जितेंद्र कुमार,सुपरवाइजर पवन कुमार सिंह,उज्ज्वल सिंह,नीरज कुमार,आकाश एवम स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *