मुजफ्फरनगर । रामपुरम रोड पर एक ड्राई क्लीन की दुकान को रात्रि के समय बुलडोजर के माध्यम से कुछ लोगों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था जिस पर हिंदू संगठनों के द्वारा रोष जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसी को लेकर नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा शुक्रवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला अध्यक्ष मुकर्रम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पुलिस के द्वारा बुलडोजर को भी बरामद कर लिया है वहीं पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
Author: Taja Report
Views: 17


