Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एमबीबीएस छात्रा की मौत के मामले में सहपाठी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम ईयर की छात्रा की मौत के मामले में एक सहपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में पता चला कि यह युवती इसी कॉलेज के अपने अन्य सहपाठी के साथ यहां तक पहुंची थी और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि कृतिका पुत्री राहुल चौहान निवासी जनपद औरैया, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 2023 की एमबीबीएस की छात्रा थी। वह अपने दोस्त राहुल सैनी निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ धौलापुल के पास रेलवे ट्रैक पर बैठी हुई थी। बताया जाता है कि अचानक ट्रेन आ जाने से कृतिका उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। राहुल सैनी रेलवे ट्रैक से एक तरफ हट गया और उसकी जान बच गई। मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। इसके संबंध में मृतक युवती के परिजनों ने उस छात्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है जिसके साथ वह वहां गई थी। इसके उपरांत थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और इसकी विवेचना की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *