Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खेतों में ड्रोन से दीदी करेंगी दवाई का छिड़काव

मुजफ्फरनगर । आईपीएल तितावी शुगर मिल ने ड्रोन दीदी को दी ट्रेनिग अब किसानों के खेतों में ड्रोन से दीदी करेंगी दवाई का छिड़काव किसानों को फायदा होगा। 

जनपद मुजफ्फरनगर में आज आईपीएल तितावी शुगर मिल द्वारा गन्ना फसल में ड्रोन के उपयोग हेतु 10 ड्रोन दीदी को प्रशिक्षित किया गया जिससे ड्रोन की सहायता से कृषकों के गन्ना खेतों में कीटनाशक का पर्णिय छिडकाव कर गन्ना फसल को रोग मुक्त किया जा सकेगा। सरकार की महत्वपूर्ण योजना है ड्रोन दीदी

इस ड्रोन से दीदी किसानों के खेतो कम मूल्य पर दवाइयों का छिड़काव कर सकेंगी जिससे जमीन और फसल भी सुरक्षित रहेगी और जमीन की उर्वरकता बनी रहेगी और ना ही किसान के शरीर को कोई नुकसान पहुंचेगा। इस आयोजन पर चीनी मिल तितावी के जीएम लोकेश कुमार व मुख्य प्रबन्धक (गन्ना) धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक (मा.सं. एवं विधि) शशांक श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबन्धक (गन्ना) अरविन्द कुमार, रोहानाकलां चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) यतेन्द्र कुमार, सकौती चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) जितेन्द्र कुमार व अन्य स्टॉफ तथा चीनी मिल तितावी, रोहानाकलां तथा सकौती के उन्नतशील कृषक भी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *