Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बाइक सवार युवती का मोबाइल फटने से हादसे में मौत

कानपुर। बाइक चलाते ईयर बट्स लगाकर बात कर रही युवती की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मोबाइल फटने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इससे युवती का सिर फट गया। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था। युवती ने दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि फर्रुखाबाद के मौदहा थाना मोहम्मदाबाद निवासी योगेंद्र सिंह की पत्नी 30 वर्षीय पूजा राजपूत बुधवार को बाइक से बिना हेलमेट लगाए कानपुर आ रही थी। दोपहर करीब तीन बजे चौबेपुर में हाईवे पर मानपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक युवती की बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल युवती को राहगीरों ने उठा कर किनारे कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन गर्मी के चलते फट गया था। कान में इयर बड्स लगी हुई थीं। अत्यधिक गर्मी की वजह से मोबाइल फटा और धमाके की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस पूजा को लेकर अस्पताल के लिए चली, मगर रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा कानपुर रिश्तेदारी में आ रही थी।
विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में हीट और मोबाइल पर सूर्य की किरणें पड़ने से बैटरी तेज गरम हो जाती है। इससे बैटरी में ब्लास्ट होने का अंदेशा बढ़ जाता है। इसलिए, इस मौसम में मोबाइल को तपिश और हार्ट से दूर रखना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *