पटना। चुनावी सरगर्मी के बीच राजधानी के पुनपुन इलाके में जनता दल यू के नेता की हत्या के बाद जमकर हंगामा हुआ है। गुरुवार को सुबह घटना के बाद बाद गुस्साए लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार गोलीबारी में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।
Author: Taja Report
Views: 19

