Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आज का पंचांग एवं राशिफल

*पंचांग तथा राशिफल*

*दिनांक – 25 अप्रैल 2024*

*दिन- गुरुवार*

*विक्रम संवत् – 2081*

*अयन – उत्तरायण*

*ऋतु – ग्रीष्म*

*मास – वैशाख*

*पक्ष – कृष्ण*

*तिथि – प्रतिपदा सुबह 6:45 तक तत्पश्चात द्वितीया*

*नक्षत्र – विशाखा रात्रि 02:24 अप्रैल 26 तक तत्पश्चात अनुराधा*

*योग- व्यतिपात प्रातः 04:54 अप्रैल 26 तक तत्पश्चात वरीयान*

*राहु काल – दोपहर 02:12 से दोपहर 03:48 तक*

*सूर्योदय – 05:36*

*सूर्यास्त – 06:38*

*दिशा शूल – दक्षिण दिशा में*

*ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से 05:29 तक*

*अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:02 तक*

*निशिता मुहूर्त- रात्रि 00:14 अप्रैल 26 से रात्रि 00:59 अप्रैल 26 तक*

*व्रत पर्व विवरण- सम्पूर्ण वैशाख मास 24 अप्रैल से 23 मई तक सब तीर्थ आदि देवता जल में सदैव स्थित रहते हैं। अतः इस सर्वोत्तम मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान व जलदान महापुण्यदायी है।*

*वैशाख मास माहात्म्य*

*वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी इंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*

*देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं । पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*

*वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढ़कर हितकारी है ।’’*

*वैशाख (माधव) मास में जो भक्तिपूर्वक दान, जप, हवन और स्नान आदि शुभ कर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है । (पद्म पुराण)*

*दैनिक राशिफल*

मेष राशि :- मन परेशान हो सकता है।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।रहन-सहन कष्टमय रहेगा।यात्रा पर जाना पड़ सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि :- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें।कारोबार में सुधार होगा।लाभ के अवसर मिलेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है।वाणी में सौम्यता रहेगी।परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।परिश्रम अधिक होने पर भी सफलता संदिग्ध है।खर्चों में वृद्धि होगी।संचित धन में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि :- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।आय में वृद्धि होगी।सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।खर्च बढ़ेंगे।मन अशान्त रहेगा।धैर्यशीलता में कमी आएगी।किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे।कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।परिश्रम की अधिकता रहेगी।कार्यों में सफलता भी मिलेगी।स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि :- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम भी बनेंगे।संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी।भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।पिता से धन की प्राप्ति होगी।माता का सानिध्य मिलेगा।घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।मन परेशान रहेगा।स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।आत्मसंयत रहें।जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि :- मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु मन में निराशा के भाव भी हो सकते हैं।नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।आय में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र बढ़ेगा।धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।खर्च बढ़ेंगे।नौकरी में कठिनाई आ सकती है।मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ मिलेगा।

तुला राशि :- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी।क्रोध में वृद्धि हो सकती है।कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।कारोबार का विस्तार होगा।लाभ के अवसर मिलेंगे।किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशि :- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।वस्त्रों के प्रति रुझान हो सकता है।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।आय में वृद्धि होगी।परिवार से दूर जा सकते हैं।कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।किसी लंबित विवाद का हल निकलने की उम्मीद है।

धनु राशि :- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।आलस्य की अधिकता रहेगी।कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।मित्रों से भेंट होगी।

मकर:राशि :- आत्मविश्वास तो रहेगा,परन्तु मन अशान्त भी रहेगा।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।क्रोध की अधिकता रहेगी।जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।माता का सहयोग मिलेगा।यात्रा पर जा सकते हैं।माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।खर्च बढ़ेंगे।यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।परिश्रम अधिक रहेगा।मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी।आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें।मित्रों का सहयोग मिलेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।भावनाओं को वश में रखें।

मीन राशि :- मन प्रसन्न रहेगा,परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।आत्मविश्वास में कमी आएगी।भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।सन्तान को ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।आय भी सन्तोषजनक रहेगी।लाभ के अवसर मिलेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *