Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंगलवार को नगर के स्कूल रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर । बालाजी जयंती शोभायात्रा के कारण मंगलवार को नगर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

दिनांक 23-04-2024 दिन मंगलवार को श्री बालाजी जयन्ती शोभायात्रा का आयोजन वृहद स्तर पर नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर कें विभिन्न मार्गो पर किया जायेगा।श्री बालाजी जयन्ती शोभायात्रा आयोजन के अवसर पर छात्रो की सुरक्षा एवं आवगमन मे होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदत्त आदेश के अनुपालन में नगर क्षेत्र (मुजफ्फरनगर) में संचालित समस्त राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं प्राथमिक/उच्च प्राथमिक / सी०बी०एस०ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 23-04-2024 का अवकाश घोषित किया जाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *