मुजफ्फरनगर । श्री बाला जी धाम की बाला जी जन्मोत्सव यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर दोनो पक्षों के बीच मंडी थाने में फैसला किया गया है। प्रमुख उद्यमी भीम कंसल की निगरानी में यह आयोजन संपन्न होगा। प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी । इसके बाद तय किया गया कि विधिवत रूप से बालाजी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जन्मोत्सव – 2024 कार्यक्रम में आपसी समझौते के दौरान संस्थापक / संरक्षक चन्द्रकिरण गर्ग, सुरेशचन्द बसल जी व अध्यक्ष हरिशंकर तायल के साथ भीमसैन कसल मौजूद रहे । समझौते के बिंदु
1. शोभायात्रा 23.04.2024 का निकालने का सम्पूर्ण कार्य संस्थापक / संरक्षक श्री चन्द्रकिरण गर्ग जी एवं श्री सुरेश चन्द बंसल जी के द्वारा सम्पन्न होगा।
2. सम्पूर्ण मन्दिर की गर्भ गृह सेवा 03 दिन 22.04.2024 की रात 9 बजे से 25.04.2024 की रात 9 बजे तक की सभी सेवायें अध्यक्ष श्री हरिशंकर तायल जी के द्वारा की जायेगी। (श्री बालाजी मन्दिर, श्री राम मन्दिर )
3. 24.04.2024 जागरण का कार्य श्री भीमसैन कंसल जी की देखरेख में होगा।
4. 25.04.2024 में भण्डारे की सभी कार्य की व्यवस्था अध्यक्ष श्री हरिशंकर तायल जी की होगी। 5. दोनों पक्षों में किसी को आरोप-प्रत्यारोप नहीं करेगा। किसी भी समस्या के लिए श्री भीमसैन कंसल जी से सम्पर्क करेंगे।
6. जन्मोत्सव में जितनी भी धनराशि (गल्ला रसीद, रथ एवं अन्य किसी प्रकार से आने वाल धन) श्री भीमसैन कंसल जी के पास रहेगा।
7. सभी प्रकार के भुगतान की जिम्मेदारी श्री भीमसैन कंसल जी की होगी।
8. श्री भीमसैन कंसल जी सभी कार्यों में सहयोग के लिए निम्न व्यक्तियों को अपने साथ रख सकते है-
1. जे0पी0 गोयल जी. 2. योगेश गोयल जी.
3. विकास अग्रवाल जी (कन्नू जी) 4. पराग कंसल जी
9. श्री भीमसैन कंसल जी व्यवस्था की देखरेख के लिए कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र है
10. अब पक्षकारों के बीच शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर कोई भी मतभेद नहीं रह गया। सभी पर श्री बालाजी महाराज की कृपा बनी रहे और सभी आयोजन धूमधाम से परंपरागत रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए उपस्थित सभी लोगों ने कामना की। समझौते में जो जिम्मेदारी मिली है, उसका सभी ने श्री बालाजी महाराज की भक्ति को मन में धारण कर पूरा करने का संकल्प लिया।

