झालावाड़। आज सुबह जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के डूंगरी से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर डुगरगांव लौट रहे थे। इस दौरान एनएच 52 पर पचोला पास ट्राले ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नौ लोगों की मौत हो गई।
Author: Taja Report
Post Views: 15

