मुजफ्फरनगर। आज भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 4 के *जैन मिलन शांतिनाथ परिवार* के आवाहन पर भगवान महावीर चौक पर समस्त भारतीय जैन मिलन परिवार, जैन मिलन शांतिनाथ परिवार और श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी कमेटी ने भगवान महावीर चौक पर दीपकोत्सव करके भगवान महावीर की जय जयकार एवं आरती की। मुख्य रूप से वार्ड 33 की सभासद श्रीमती सीमा जैन जी ने अपने साथियों के साथ भगवान महावीर की जय जयकार की।
इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों , श्रीमती सरिता जैन जी, श्रीमती दीपा जैन जी एवं श्रीमती साक्षी जैन श्रीमती साधना जैन जी आदि ने भगवान महावीर चौक पर आरती की और दीपकोत्सव किया। अंत में जैन मिलन शांतिनाथ परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: Taja Report
Post Views: 13

