मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम कसेरवा में एक 26 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना तथा शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा विवाहिता के शव का पंचायतनामा भरकर तथा पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है।
Author: Taja Report
Views: 21


