मुज़फ्फरनगर। देर रात हुई हृदयविदारक घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया। जेसीबी के साथ हुई कार की भयंकर भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर देर रात बड़े हादसे में जेसीबी से हुई कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author: Taja Report
Views: 22


