Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर चुनाव के दौरान अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए मतदान केन्द्रों का किया जा रहा निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

जनपद में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की जा रही है तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सतर्कता पूर्वक डियूटी करें, बिना वैध आई0डी0 के मतदान केन्द्र के अन्दर किसी को प्रवेश न दिया जाये, मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए, यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये, पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें तथा बुजुर्ग/दिव्यांग मतदाताओं की हरसंभव सहायता करें। साथ ही जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की जा रही है कि मतदान केन्द्र के पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *