नई दिल्ली। जमानत के लिए जानबूझकर बीमार होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल में जमकर मिठाई खा रहे हैं ताकि उनका शुगर लेवल बढे और बीमारी के आधार पर वह जमानत हासिल कर सकें। ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे। जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है। ईडी ने अदालत को बताया कि टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च चीनी सामग्री वाले भोजन खा रहे हैं। वह रोजाना ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। ताकि शुगर लेवल बढे और यह मेडिकल जमानत के लिए आधार बन सके।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका दायर की थी। इस पर दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई के दौरान गुरुवार को ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है।

