Skip to main content

TR NEWS UP-UK

युवा महिला व पुरुष सिपाही की मौत को लेकर हुआ यह खुलासा

प्रयागराज । शाहगंज के मिन्हाजपुर में दो पुलिसकर्मियों राजेश वैष्णव (27) व प्रिया देवी (25) की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों ने खुदकुशी की थी। राजेश सिपाही ने फांसी लगाई जबकि महिला सिपाही प्रिया की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने विसरा व वैजाइनल स्वैब की स्लाइड सुरक्षित रखवाई है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के परिजन भी देर रात शहर पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया विडियो में की गई। पहले महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। राजेश विवाहित था। प्रिया के लिए परिजन रिश्ता तलाश रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से नाराज या दुखी होकर पहले महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दी। इसके बाद पुरुष सिपाही भी फंदे पर लटक गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *