Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज के शिक्षको तथा विद्यार्थियो द्वारा की गई मतदान करने की अपील

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज में स्वीप योजना के अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियो द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुये अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने हेतु जागरूक किया। 

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ-चढकर कर हिस्सा लिया तथा पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र को सही मायने में मतदान द्वारा ही परिपक्व कर सकते हैं। मतदान लोकतंत्र के लिए वही काम करता है जो हमारे शरीर के लिए हृदय। मतदान एक ऐसा अधिकार है जिसके लिए कई पीढ़ियों ने कड़ा संघर्ष किया है। मतदान के माध्यम से, नागरिकों को अपनी सरकार में एक आवाज मिलती है, जिसमें यह भी शामिल है कि कौन से राजनेता उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनित कुमार शर्मा ने छात्रों को कहा कि युवाओं के लिए मतदान एक ऐसा अधिकार है जो मतदाता की देशभक्ति को व्यक्त करता है साथ ही मतदान आपको अपने नेता को चुनने में मदद करता है प्रत्येक युवक कों उसके अधिकार से अवगत कराना भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बायोसाइंस विभाग के प्रवक्ता अंकित ने बताया कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदान भविष्य को निर्धारित करता है और युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक रहना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होने ये भी बताया की मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें और मतदान को एक जिम्मेदारी समझ कर निभाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकायें तथा बायोसाइंस विभाग के प्रवक्ता विकास कुमार त्यागी तथा अंकित कुमार व अन्य शिक्षक साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *