Skip to main content

TR NEWS UP-UK

LIVE : मोदी सत्य नहीं सत्ता को पूजते हैं: प्रियंका ने सहारनपुर में निकाला रोड शो

सहारनपुर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बुधवार को निकाले गए रोड शो में इमरान मसूद का जलवा दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार बात तक नहीं करती।

आज सुबह गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक प्रियंका ने रोड शो किया। करीब एक घंटा चले इस रोड शो में प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और अडानी अंबानी का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेब भरी है। गरीब को कुछ नहीं दिया। इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की पोल खुल गई कि उसने कैसे चंदा वसूली की।
रोड शो में सड़क जाम रही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट की अपील की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *