अन्य वाहन स्वामियों को भी दी चेतावनी
मुज़फ्फरनगर।लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन दिन रात मेहनत करके लगा हुआ हैं और एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा व एआरटीओ सुशील मिश्रा भी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वाहन स्वामियों को वाहन-बस आदि का अधिग्रहण के लिए पहले ही नोटिस भेज चुके है और वाहन स्वामियों को नोटिस मिलने के बाद भी गाड़ी लेकर नहीं पहुंचने वालों पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दे चुके हैं और आज एआरटीओ सुशील मिश्रा ने करीब एक दर्जन वाहन स्वामियों पर कार्यवाही भी की हैं और अन्य वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हए कहा कि वह अपने वाहन को दी गई जगह पहुंचाएं नही तो अन्य के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उलेखनीय हैं कि सन 2024 लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के कार्य में लगे सुरक्षाबलों, उड़न दस्ता और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हल्के और भारी सभी प्रकार के वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन मालिकों को नोटिस के माध्यम से इसकी सूचना भी पहले से दी जा चुकी है। इसके बाद भी कुछ लोग वाहनों को निर्धारित तिथि पर विभाग को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि करीब एक दर्जन वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।


