मुजफ्फरनगर । बालाजी शोभायात्रा न निकाले जाने को लेकर श्रद्धालुओं ने किया बालाजी धाम मंदिर मुजफ्फरनगर पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर मंदिर के अध्यक्ष हरिशंकर तायल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया।
श्रद्धालुओं ने लगाए गंभीर आरोप मंदिर में बैठे कुछ लोग कर रहे हैं मनमानी स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बाद में बालाजी मंदिर कमेटी का शोभा यात्रा को लेकर विवाद हुआ खत्म हो गया व तय किया गया कि बालाजी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शहर के समाजसेवी भीमसैन कसंल के हाथों में यात्रा की कमान रहेगी। यात्रा के किसी भी कार्य में कमेटी का कोई भी सदस्य या उनसे जुड़ा कोई भी संबंधित आदमी शामिल नहीं रहेगा। यात्रा के दौरान 11 सदस्यो को अलग टीम बालाजी यात्रा का पूरा मैनेजमेंट देखेगी।
Author: Taja Report
Views: 26

