Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा देखने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी

 

*श्री गंगा सेवा समिति ने उठाई जलवृद्धि की मांग

मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर पहुंचे सिंचाई विभाग गंगा मेरठ के मुख्य अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता संजीव मलिक ने गंगा में जलस्तर का निरीक्षण किया। श्री गंगा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अरूण गर्ग, महामंत्री महकार सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रबन्धक देवेन्द्र आर्य, सुरेन्द्र सिंह आदि ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि गंगा का जलस्तर के घटने से दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। जिसको देखते हुए गंगा का जलस्तर बढाया जाना अति आवश्यक है।*

 

*मुख्य अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रुड़की धनोरी से सोलानी नदी में 200 क्यूसेक गंगा का जल निरंतर छोडा जा रहा है। फिलहाल गंगा में अतिरिक्त जल छोडना सम्भव नहीं है। वहीं गंगा घाट पर नमामि गंगे द्वारा डाले गये बैग को निकालकर स्नान करने की व्यवस्था की जा सकती है।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *