Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में 77 एकड़ में आधुनिक टाउनशिप बनाने का बाहरी कंपनी को मिला लाइसेंस 

 

मुजफ्फरनगर। न्यूमैक्स रियलकॉम कन्सोट्रियम को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने के लिए लाइसेंस पर अनुमोदन दे दिया है। न्यूमैक्स रियलकॉम कन्सोट्रियम 77 एकड़ में आधुमिक टाउनशिप विकसित कर सकेगा।

लाइसेंस के अनुसार इस टाउनशिप में प्लॉट्स, विलास, इंडिपेंडेंट फ़्लोर्स के साथ कमर्शियल काम्प्लेक्स, स्कूल, पुलिस स्टेशन आदि के निर्माण की परमिशन प्रदान करी गई है।

बता दें कि, गत माह आयोजित हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के बाद मुजफ्फरनगर में 2,811 करोड़ रुपए के निवेश, 1,420 रोजगार देने की घोषणा हुई है। 50 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले पांच प्रोजैक्ट्स धरातल पर उतर रहे है। मुजफ्फरनगर में जो बड़े उद्योग समूह निवेश कर रहे हैं जिसके चलते यहाँ के युवाओं को रोज़गार ढूँढने के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बाहरी ज़िलों से लोग मुजफ्फरनगर में नौकरी की तलाश में आयेंगे।

कविता मीना, उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बताया, “प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के विकास की और तेज़ी से काम कर रहा है। हमे उम्मीद है कि न्यूमैक्स ग्रुप को दिया गया यह लाइसेंस शहर के आवासीय और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अहम भूमिका निभाएगा”।

शहर का विकास काफ़ी तेज़ी से हो रहा है, जिसमें अच्छी सड़कों और रैपिड रेल के माध्यम से अन्य शहरों से भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के प्रयास जारी है। आने वाले कुछ ही समय में मुजफ्फरनगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे ख़ास शहरों में से एक के रूप में सामने आयेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *