Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गाजीपुर में तैनात एसडीएम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी एक पीसीएस अधिकारी ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात की घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गाजीपुर जिले में बतौर एसडीएम तैनात थे और नगर पालिका गाजीपुर के प्रभारी ईओ थे।

43 वर्षीय आलोक कुमार सिंह 2003 बैच के पीसीएस थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गाजीपुर जिले में थी और वहां वह प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर का काम देख रहे थे। बताया गया है कि 15 दिनों से वो अवकाश पर थे और बूढ़नपुर में अपने घर आए हुए थे। करीब एक साल पूर्व आलोक कुमार की पत्नी का निधन होने के बाद से ही वे डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार को आलोक कुमार घर पर अकेले थे। रात में उन्होंने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *